रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ईडी की जांच जारी है. जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई होगी. बता दें कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की. इसके बाद ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा गया। बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी. इस मामले में आज तीसरी बार पूछताछ के बाद इडी ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है।
ईडी द्वारा शराब घोटाले की जांच जारी है, इसमें जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी: CM साय
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply