पत्रकारिता के छात्र के साथ रायपुर में मारपीट

Posted by

रायपुर। रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट अपनी स्कूटी पर था। इसी बीच एक कार चालक ने अचानक ब्रेक मारी। इसी बात को लेकर जब छात्र ने आपत्ति जताई तो कार सवार 4 युवकों ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। ये घटना जयस्तंभ चौक के पास की है।

पीड़ित मो. अरबाज ने गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि काठाडीह स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी में MSC का स्टूडेंट है। मंगलवार को वह अपनी स्कूटी में घड़ी चौक से जयस्तम्भ चौक की ओर आ रहा था, तभी सामने चल रही वैगन आर कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे आ रहा अरबाज टकराने से बच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories