कोरबा : सांप के काटने से मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा…

Posted by

कोरबा :- कोरबा में सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल घर पीछे आंगन में खेल रहा था। इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीड़े ने काटा होगा। मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयांश अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अनहोनी की आशंका हुई। 

 
आसपास पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया, जहां अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और इकलौता बेटा घर पर था। उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश को सांप ने काट लिया है। जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories