अज्ञात वाहन ने लैब टेक्नीशियन को लिया चपेट में, मौके पर मौत…

Posted by

कोरबा :- कोरबा जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गाड़ी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिव यादव (27) है। वह जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था। कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था। कटघोरा के एक निजी लैब में टेक्नीशियन का काम करता था।
 
बताया जा रहा है कि रात में काम कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories