लाल आतंक का रास्ता छोड़कर 8 नक्सली हुए समाज की मुख्यधारा में हुए शामिल

Posted by

बीजापुर। लाल आतंक  का रास्ता को छोड़कर 8 नक्सली समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन 8 सक्रिय ईनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 लाख रुपए का ईनामी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 12 का कमांडर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नंबर 2 की पार्टी सदस्या, 1 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष कुल 11 लाख के 3 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 8 माओवादियों शामिल है।
 
नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति तथा छग शासन की ओर से चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि 2024 में अब तक 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories