ठंड से जनजीवन प्रभावित, सबसे ज्यादा अंबिकापुर में

Posted by

रायपुर।  प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी है जिसके चलते ठंडक बढ़ गई है। अगर देखा जाए तो कई जिलों में रात को तापमान सबसे कम हो जाता है जिससे ठंड में और अधिक इलाफा होता है। ठंड का मौसम अब पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक हो चुका है। ठंड की वजह से पूरे प्रदेश में लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है।


मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अभी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा का प्रकोप भी पूरे राज्य में बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा जिले में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग जिले में 31.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories