रायपुर। शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद अब ED की जांच में और तेज़ी आने की संभावना है आगे कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। जो ED के रडार पर है और झीरम घाटी की भी जांच में तेज़ी आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक शराब घोटाले मामलें में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और रिश्तेदार निशाने पर है और इन सभी लोगों के नाम चर्चा में है। ED को शराब घोटाले के संबंध में सारी जानकारी है, ED सुजीत चंद्राकर, पप्पू बंसल, सुरेश पटाखा, मनीष बंछोर, निर्मल कोसरे इन सभी नामों के प्रकरण में संलिप्तता की जांच कर रही है और सच्चाई पता कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि 7 दिन रिमांड में कई महत्वपूर्ण जानकारी घोटाले के संबंध में दे सकते है और की बड़े नामों का उजागर करेंगें। कवासी लखमा को मोहरा बनाकर शराब घोटाला किया गया, मंत्री का दावा घोटाले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा सहित 11 आरोपी जेल में है जिनके बयानों के आधार पर ही ED इस जांच को आगे बढाकर यहां तक पहुंची है। हो सकता है कि जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और रिश्तेदार भी ED के रडार में आ जाए। कवासी लखमा ने दो-तीन दिन पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि मैं गरीब आदमी हूं, और अनपढ़ हूं अधिकारियों ने जहां कहा मैंने वह हस्ताक्षर कर दिया, मैं अगर फसा तो मैं सभी के नाम का खुलासा करूँगा जो मेरी जानकारी में आएगा और मैंने यही बयान ED को भी दिया था। ऐसा अनौपचारिकता की बातचीत में कवासी लखमा ने पत्रकारों से कहा था। गौरतलब है कि कवासी लखमा का झीरम घाटी काण्ड में भी नक्सलियों से मिले होने की लगातार बातें सामने आती रही और विपक्षी नेता आरोप लगाते रहे हो सकता है कि शराब घोटाले मामलें के साथ-साथ झीरम घाटी कांड मामलें की भी जांच कर सकती है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद उनके कट्टर समर्थक समूह ने कल बस्तर के सुकमा बंद करने का ऐलान किया है।
शराब घोटाले की जांच पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार और करीबी तक पहुंच सकती है!
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply