जहरीले सांप से मालिक को बचाया, कुत्ते की वफादारी

Posted by

कांकेर। कांकेर शहर के करीब स्थित ग्राम माटवाड़ा लाल से सामने आया हैं. यहां एक घर में पालतू कुत्ता अपने घरवालों को बचाने जहरीले सांप से भी भिड़ गया और सांप को बुरी तरह जख्मी कर छोड़ा. घर वालों के मुताबिक इसके पूर्व यही कुत्ता घर में घुस आए भालू को भी अपनी बहादुरी से खदेड़ चुका है. माटवाड़ा लाल के रोशन साहू ने बताया कि उनके घर का जर्मन शेफर्ड फिमेल डाग कई बार उनकी मदद कर चुका है. रविवार को उनके घर जहरीला सर्प घुस आया. जिससे घर के सभी लोग दहशत में आ गए थे. सांप का फिमेल जर्मन शेफर्ड ने बखूबी सामना किया. सांप को काट काटकर पूरी तरह जख्मी कर दिया. रोशन साहू ने बताया कि उनके घर के पास अक्सर भालू आ जाते हैं. एक बार तो भालू घर के करीब आ चुका था. जिसे जर्मन शेफर्ड ने भगा दिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories