अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 56 बोरी धान और वाहन जब्त

Posted by

बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए आगामी दिनों में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही करें तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा ताकि किसान सुगमता से धान का विक्रय कर पायें।

 
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार रघुनाथपुर श्री ईश्वर चंद यादव के द्वारा 01 पिकअप अवैध धान जब्त किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि रात्रि एक बजे उत्तर प्रदेश से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 डीबी 7175 में बलंगी निवासी राजू केशरी आत्मज हरि केशरी के द्वारा अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। वाहन की जांच के दौरान कुल 56 बोरी अवैध धान जब्त संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories