छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर और कांकेर में 22 नक्सली ढेर

Posted by

रायपुर। नक्सलमुक्त भारत अभियान के तहत मोदी सरकार की रूथलेस अप्रोच का असर दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Also Read – पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान मौत समर्पण से लेकर समावेशन तक की तमाम सुविधाएं देने के बावजूद, हिंसा का रास्ता अपनाने वालों को अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 31 मार्च 2025 तक देश को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। बीजापुर और कांकेर में हुई इस बड़ी कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत माना जा रहा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories