मैनेजर ने ही किया था भिलाई सिनेमाघर में लूटपाट, हुई गिरफ्तारी

Posted by

भिलाई। मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के आरोपियों का पता चल गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुनील सिंह राजपूत (28 साल) है। वह पहले मुक्ता सिनेमा में मैनेजर की पोस्ट में नौकरी करता था। इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे मुक्ता सिनेमा के लॉकर की चाबी के बारे में पहले से जानकारी थी।   सिनेमा में पुष्पा 2 फिल्म लगी थी। वो सभी जगह हाउसफुल चल रही थी। सुनील के पास जॉब ना होने से वो आर्थिक तंगी से परेशान था। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मुक्ता को लूटने का प्लान बनाया। वो भोपाल से ट्रेन में बैठकर दुर्ग आया और उसके बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस भोपाल चला गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया है, वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है। दूसरा आरोपी पकड़ में आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी, कि कैसे दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories