जिन्होंने आंतकियों को शह दी, मोदी सरकार उन्हें बख्शने वाली नहीं: त्रिलोक कपूर

Posted by

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर सीमा पार से प्रायोजित आतंकियों द्वारा किए गए बर्बर और कायराना हमले की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा हमारे निर्दोष नागरिकों का बलिदान जाया नहीं होने देंगे। उनके शरीर से बहे लहू के एक-एक कतरे का हिसाब आतंकियों और उसे पालने-पोषने वालों से लिया जाएगा। कपूर ने कहा कि जिन आंतकियों ने तथा जिन्होंने इन आंतकियों को संरक्षण दिया है केंद्र की मोदी  
सरकार उनको छोडऩे वाली नही है। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब अटारी-वाघा बॉर्डर को तुरंत बंद कर दिया गया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के भारतीय वीजा रद्द कर दिए गए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि अब किसी भी पाकिस्तानी को भारत में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही, जो पाकिस्तानी इस समय भारत में मौजूद हैं, उन्हें अगले 48 घंटे के अंदर देश छोडऩे का आदेश दिया गया है। इस बीच, भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता भी खत्म कर दिया है और पाकिस्तान में मौजूद अपने सभी राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते लिया गया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि आंतकी हमले जिन परिजनों ने अपनों को खोया है भाजपा उनके साथ खड़ी है। भाजपा प्रवक्ता के रूप में हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें खत्म करके रहेंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि जब से केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी सरकार आई है, तब से जब भी दुश्मनों ने हमें एक राष्ट्र के रूप में चुनौती दी है, तब-तब हमने एकजुट होकर उन्हें जोरदार माकूल जवाब दिया है। जब भी आतंकवादियों ने शांति, मानवता और विकास पर हमला किया है, निर्दोष नागरिकों के खून बहाए हैं, हमने उन्हें भारत की शक्ति का अहसास कराया है, उन्हें उनके किये की सजा दी है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद की जड़ पर करारा प्रहार किया है। उनके फंडिंग नेटवर्क को खत्म किया है, जिससे घाटी में लंबे समय बाद शांति लौटी, चुनाव हुए, नागरिकों ने भारत के लोकतंत्र, भारत के संविधान और भारत की सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया। इसी से बौखलाकर देश के दुश्मनों ने कायराना हरकत की है। देश के दुश्मनों को इस बार पहले से भी ज्यादा करारा जवाब मिलेगा। जवाब कहाँ पर देना है, जवाब कैसे देना है, जवाब किस तरह देना है ये भारत सरकार तय करेगी। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भारत के साथ और आतंकवाद के खिलाफ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories