मर्डर हो गया म्यूजिक बजाने को लेकर, परिजन सदमे में

Posted by

नई दिल्ली: दिल्ली के बादोला गांव (उत्तर-पश्चिमी दिल्ली) में एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को एक 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भीम सेन के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार को हुई और गंभीर रूप से घायल भीम सेन को उसके दोस्त द्वारा बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  
महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर भीम सेन की कुछ लड़कों से मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन अगली ही शाम उन लड़कों ने कथित रूप से बदला लेने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि भीम सेन को दो बार चाकू मारा गया था. ‘उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके, घटना के बाद महेंद्र पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने जांच के दौरान चार किशोरों को हिरासत में लिया है, जिन पर इस हमले में शामिल होने का आरोप है. हालांकि, अभी तक हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories