गौशाला की जमीन से मुरूम खनन

Posted by

खनिज माफिया पर नहीं हो रही कार्रवाई
लालबहादुर – ( लोक जगत ) चारभांठा फत्तेगंज स्थित आदर्श ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चिन फेलोशिप के पीछे जंगल से लगी गौशाला की जमीन है, जिसका खसरा नंबर 92 है। फत्तेगंज निवासी खनन माफिया द्वारा मुरूम, मिट्टी का लगातार खनन किया जा रहा है।
     गौशाला जमीन का मालिक राजनांदगांव निवासी है। गौशाला की जमीन पर खनन कर मुरूम माफिया द्वारा लाखों की कमाई की जा रही है। मुरूम माफिया राजनीतिक धौंस दिखाकर वह किसी से नहीं डरने, कुछ न बिगाड़ पाने तथा देख लेने की धमकी देता है। आए दिन सभी आस – पास क्षेत्र से रेत, मुरूम, मिट्टी का खनन किया जा रहा है। गौशाला जमीन के नजदीक फत्तेगंज जंगल है, जहां से रेत, मुरूम,पार किया जा रहा है। फत्तेगंज जंगल क्षेत्र से रेत निकासी हर रोज किया जा रहा है।अन्य शासकीय जमीन से अवैध मुरूम, मिट्टी खनन कर लाखों का चुना लगाया जा रहा है।लालबहादुर नगर ब्लॉक के तहसीलदार से फोन कॉल पर संपर्क किया गया, परन्तु तहसीलदार द्वारा फोन कॉल नहीं उठाया गया। किंतु कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories