नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले ITBP के दो जवान घायल

Posted by

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है।

 
नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुल और मेहंदी के जंगल एरिया में जवान सर्चिंग अभियान पर निकले हुए थे। इस दौरान कुतुल के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए हुए आईईडी की चपेट में जवान आ गए, जिसमें आइटीबीपी 53वीं वाहिनी की टीम के दो जवान घायल हो गए हैं। इस घटना में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories