बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या मामले में एनआईए ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को किया गिरफ्तार

Posted by

रायपुर से गिरफ्तार कर नाग को नारायणपुर ले गई टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में एनआईए ने कांग्रेस नेता को रायपुर से गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने रायपुर के मौदहापारा से शिवानंद नाग को पकड़ा है। कांग्रेस नेता शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव के पद पर पदस्थ है। एनआईए की टीम कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर अपने साथ जगदलपुर ले गई है। यहां उसे रिमांड के लिए विशेष न्यायालय पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते है। हत्याकांड में अब तक चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि 4 नवम्बर 2023 को नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की विधानसभा चुनाव से पहले हत्या कर दी गई थी। रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार निकले थे।  इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे नक्सालियों का हाथ हैं। इसके बाद एनआईए ने 23 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली। 5 जून 2024 को आरोपी धन सिंह कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। 20 दिसंबर 2024 को एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी संगठन) के तीन सदस्यों सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक सशस्त्र माओवादी कैडर के खिलाफ चार्टशीट दायर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories