नर्स गड्ढे में गिरी, ज्यादा ब्लीडिंग से मौत

Posted by

दुर्ग। जिला मुख्यालय में बीती देर शाम सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स संध्या यादव की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण नगर निगम प्रशासन द्वारा नाली और गड्ढा खोदने के बाद सुरक्षा के इंतजाम ना करना बताया जा रहा है। नर्स की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संध्या यादव के पति सुरेश यादव ने बताया कि वो जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में नर्स के पद पर पदस्थ थीं। वो सिविल लाइन दुर्ग में शासकीय आवास में अपने पति और दो छोटी बच्चियों के साथ रहती थीं। शनिवार 30 नवंबर की शाम वो ड्यूटी खत्म होने के बाद स्कूटी से घर गई। इसके बाद घर से बच्चों के लिए स्वेटर लेने खालसा स्कूल के पास तिब्बती मार्केट गई थीं। जब वो स्वेटर लेकर आईं तो बच्चों को उसका कलर पसंद नहीं आया।  इसके बाद संध्या यादव घर की नौकरानी को लेकर फिर से स्कूटी लेकर स्वेटर बदलने गई थीं। वहां से स्वेटर बदलकर दोनो आरटीओ से जेल रोड होते हुए अपने घर के लिए जा रही थीं। करीब शाम 7.30 बजे वो जैसे ही दुर्ग आरटीओ कार्यालय से पहले और खालसा स्कूल के सामने पहुंची, वहां पाइप लाइन फूटी थी और निगम के लोगों ने वहां गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था। गड्ढा खोदने के बाद वहां कोई सुरक्षा के उपाये नहीं किए गए थे। लगातार पानी का रिसाव होने से वहां काफी कीचड़ हो गया। संध्या जैसे ही वहां से निकली उनकी गाड़ी का पहिया स्लीप कर गया और वो स्किट करके गिर गईं। नौकरी गड्ढे की तरफ गिरी तो वो बच गई, लेकिन संध्या सड़क की तरफ गिरी और उसी दौरान उनके ऊपर से एक बाइक गुजर गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इंटरनल ब्लीडिंग होने से उनकी मौत हो गई। दुर्ग पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नर्स की मौत के बाद से परिजनों उनकी बड़ी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories