पत्नी का सर काट कर कंधे पर रखकर घूमता रहा सनकी पति…

Posted by

 

कोरबा। जिले की रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बुंदेली के नवापारा में बुधवार की शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। किसी बात को लेकर पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर दिया। युवक के सनकीपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह खून से सने सिर को लेकर बस्ती में फेरा लगाते हुए चीख-चीखकर पत्नी की हत्या का गुनाह कबूल करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, बुंदेली के नवापारा में रहने वाले रामप्रसाद नामक ग्रामीण ने अपनी जमीन किसी व्यक्ति को लीज पर दिया है। वह व्यक्ति लीज की जमीन पर पोल्ट्री फार्म का संचालन करता है। उसने सतरेंगा निवासी सालिकराम यादव को पोल्ट्री फार्म की देखरेख के लिए रखा हुआ है। सालिकराम अपनी पत्नी छत बाई और चार बच्चों के साथ पोल्ट्री फार्म में ही रहता है। रोजाना की तरह बुधवार को पत्नी और बच्चे पोल्ट्री फॉर्म में ही थे। इसी दौरान सालिकराम पहुंचा। उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद शुरू हुआ। इस विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। सालिकराम ने तैश में आकर धारदार हथियार से गला रेत पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर दिया। यह देख बच्चों की चीख निकल गई। वे घर से भाग निकले। सालिकराम का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। वह खून टपकते पत्नी के सिर को कंधे पर टांगकर बस्ती में घूमता रहा। यह नजारा देख बस्तीवासियों के होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories