विमान हादसे में पायलट की मौत

Posted by

 केरल के कोझिकोड में विमान हादसा हो गया है। यहां एअर इंडिया का विमान रनवे पर फिसलने की सूचना है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। घटना शाम 7.45 बजे करीपुर हवाई अड्डे पर हुई। यह विमान दुबई से आ रहा था और इसमें 180 यात्री सवार थे। हादसे में विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्‍त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories