पुलिस हमलावरों को बचा रही

Posted by

             उत्तर प्रदेश : यूपी के प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। इसकी मुख्य वजह वहां की पुलिस का अपराधियों पर कोई अंकुश न होना बताया जा रहा है। यही वजह है कि न्याय के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मेजा थाना के भटौती गांव में बीते 6 अगस्त गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए बलवा में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पीड़ित महिला सविता देवी पत्नी विनोद कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले संदीप पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, विकास कुमार पाण्डेय एवं लवकुश पाण्डेय ने बीते 6 अगस्त गुरुवार को सायं 6 से 7 बजे के बीच उनके घर में घुसकर छेड़खानी की । विरोध करने पर कपड़े भी फाड़ दिए। पड़ोसी व्यक्तियों द्वारा जोर जबरदस्ती करने पर उसने अपने बचाव में चिखने चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर पति विनोद कुमार पाण्डेय एवं घर के अन्य सदस्य बालकृष्ण, इन्द्रेश कुमार और राम मोहन बीच बचाव के लिए पहुंचे । आरोपी  पहले से ही मारने पीटने के षडयंत्र से लाठी डण्डो व असलहों से लैस होकर पहुंचे थे। निहत्था महिला को बचाने के लिए पहुंचे घर के लोगों पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ लाठी डण्डो एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों के हल्ला मचाने पर गांव के लोग जब इकट्ठा हुए तो हमलावर भाग खड़े हुए। महिला ने मेजा थाने में जाकर नामजद लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी और इलाकाई पुलिस द्वारा मेडिकल भी कराए जाने के बावजूद 60दिन बीत गये किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे तो साफ तौर से स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं इलाकाई पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही या फिर कोई और भी कारणों से आरोपियों को बरी करने में लगी हुई है। जबकि बताया जाता है कि आरोपियों का नाम और भी कई मामलों में पहले से ही स्थानीय थाने में दर्ज है और फाइल को बंद कर दिया गया है। फिर भी ऐसे आरोपियों को स्थानीय पुलिस बार बार अपराध का काम किए जाने के बावजूद भी बाहर स्वतंत्रता पूर्वक अपराध करने के लिए छोड़ी हुई है। आखिर इन सब गंभीर मामलों को लेकर मेजा पुलिस क्यूं लापरवाह बनी हुई है यह सोचनीय विषय है। ऐसे ही अपराधियों एवं गंभीर आरोप करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ढिल बरतती रही तो निश्चित ही अपराधियों के हौंसले और भी बुलंद होते नजर आयेंगे। पुलिस द्वारा इस तरह के कारनामों से योगी सरकार पर धब्बा लगाने वाली बात होते देर नहीं लगेगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories