मेले का पूरा बाजार समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की तैयारी

Posted by

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला में सजने वाली दुकाने इस बार इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में लगाने की योजना है। प्रशासन ने मेले का पुरा बाजार समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की तैयारी कर दी है। यह मेला 20 से 22 अप्रैल तक चलेगा। शनिवार को विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेला कमेटी की बैठक में भी इस योजना पर चर्चा की गई। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने योजना पर सहमती भी जताई है। हालांकि योजना को अंतिम रुप देने से पहले प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में लोगों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में अस्थाई दुकाने रोहड़ू बाजार की सडक़ों पर सजाई जाता है। जिससे सडक़ पर वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे में अब प्रशासन ने मेले की सभी दुकानों को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में लगाने की योजना  तैयार की है। ताकि मेले के दौरान बजारा में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। वहीं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की सांस्कृतिक संध्याएं, दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद गतिविधियां पहले की तरह रामलीला मैदान रोहड़ू में ही आयोजित की जाएगी। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि बाजार में सजने वाली दुकाने मेला कमेटी की मुख्य आय का स्त्रोत है। इस बार दुकानों को समाला स्टेडियम में शिफ्ट करने की योजना है। इस बारे में कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव देना चाहे। तो लिखित में प्रशासन के पास अपना सुझाव दे। बैठक में नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, शिकड़ू देवता के मोतमीन रोशन लाल भ्रांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व मंदिर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories