छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगें स्वागत

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संघर्ष, संकल्प और सेवा की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं और प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।  उनका छत्तीसगढ़ आगमन माता कौशल्या की पुण्यभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल में एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक होगी और छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार और जनता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories