पुलिस की कार्रवाई: देशी मसाला के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

Posted by

 रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.11.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि पानी टंकी के पास गोगांव तिराहा थाना गुढियारी में शराब को सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी में बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

 
आरोपी साहिल टंडन के पास रखे प्लास्टीक की बोरी को तलाशी लेने पर हरा रंग प्लास्टीक बोरी में 35 पौवा देशी मदिरा मसाला का होना पाया गया, जिस पर आरोपी साहिल टण्डन उर्फ दादू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरा रंग के प्लास्टीक बोरी में रखे 35 पौवा देशी मदिरा मसाला कीमती 3850 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 686/24 धारा 34(2)आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories