रायपुर में प्लास्टिक बोतल में मिलने लगी देशी शराब, पहली खेप पहुंची…

Posted by

 

रायपुर। आबकारी विभाग के नए नियम के तहत राजधानी में अब देशी और सस्ती श्रेणी की शराब प्लास्टिक बोतलों में बेची जा रही है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है, लेकिन अब जाकर इसकी सप्लाई शुरू हुई है। सोमवार को रायपुर जिले में ‘शोले’ और ‘शेरा’ ब्रांड की देशी शराब की पहली खेप पहुंची, जिसके बाद संबंधित दुकानों में वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
 
आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल केवल दो कंपनियां ही प्लास्टिक बोतलों में शराब की आपूर्ति कर पा रही हैं। जिन दुकानों में कांच की बोतलों वाला पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है या खत्म होने की स्थिति में है, वहां नई सप्लाई दी जा रही है।
 
जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुराने स्टॉक अब महज एक-दो दिन का ही बचा है। इसके बाद सभी दुकानों में देशी और लो-रेंज शराब सिर्फ प्लास्टिक बोतलों में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे नई खेप आएगी, वैसे-वैसे दुकानों में भंडारण बढ़ाया जाएगा।
 
जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले में प्रतिदिन करीब 6 हजार पेटी सस्ती श्रेणी की और लगभग 3 हजार पेटी देशी शराब की खपत होती है। ऐसे में यदि समय पर सप्लाई नहीं बढ़ी, तो कुछ दुकानों में कमी की स्थिति भी बन सकती है।
 
पहली खेप में करीब 2400 पेटी शराब पहुंची है, जिसमें ‘शेरा देशी मसाला’ और ‘शोले प्लेन’ ब्रांड शामिल हैं। विभाग ने इनकी दुकानों तक सप्लाई शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में पूरी तरह प्लास्टिक बोतल व्यवस्था लागू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories