रायपुर नगर निगम ने सभी गैर मूल्यांकित संपत्तियों के सर्वे का आदेश जारी किया

Posted by

रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संपत्तिकर प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मंगलवार को राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर सभी गैर मूल्यांकित और मूल्यांकित संपत्तियों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। यह सर्वे नगर निगम के सभी 70 वार्डों में नियमानुसार संपत्तिकर निर्धारण के लिए किया जाएगा। राजस्व अमले को दिए सख्त निर्देश नगर निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में आयुक्त विश्वदीप के साथ निगम अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जसदेव सिंह बाबरा और आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन भी मौजूद थे। आयुक्त ने सभी 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों से वार्डवार प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी संपत्तियां कर निर्धारण के दायरे में आएं। नागरिकों से की सहयोग की अपील आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्व अमले को पूरा सहयोग करें ताकि सर्वेक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सम्पत्तिकर समय पर जमा करें ताकि आगे किसी प्रकार की कार्रवाई या परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories