रायपुर। हॉस्टल से लापता हेमलता वर्मा मामले में रायपुर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि 07.12.24 को गुम शुदा कुमारी हेमलता वर्मा पिता भोज राज वर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन मोहारा राजनांदगांव जो रविशंकर यूनिवर्सिटी के हास्टल से बिना बताये कहीं चली गई है. ऊंचाई 5’2" तथा रंग गोरी बाल काले भूरा और स्काई ब्लू रंग की शर्ट और काले रंग की जीन्स पहनी है गर्दन के दाहिने साइड सफेद दाग हैं.जिसका पतासाजी थाना सरस्वती नगर रायपुर में गुम इंसान कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया है। गुमशुदा की कहीं पता चलने पर थाना सरस्वती नगर रायपुर के संपर्क न-9479191034 और कंट्रोल रूम न. रायपुर-9479191099 में संपर्क कर सूचित करने का कष्ट करें। बता दें कि रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से एक लड़की लापता हो गई है। 20 दिनों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। छात्रा का रूम बाहर से लॉक और चाबी अंदर मिली। बेड पर पड़ा मोबाइल भी फॉर्मेट किया गया था। परिजन लगातार अनहोनी की चिंता जता रहे हैं। शुक्रवार को इसके खिलाफ थाने के बाहर धरना दिया गया। डोंगरगढ़ विधायक भी उनके साथ शामिल हुईं। पुलिस इस मामले में छानबीन करते हुए उत्तरप्रदेश तक पहुंची। रायबरेली में एक संदिग्ध के घर समेत बॉथरूम तक की भी तलाशी ली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। विधायक हर्षिता बघेल का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply