नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप बताने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया है। खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह व उनके नॉमिनेटेड अध्यक्ष आज कांग्रेस घोषणा पत्र के बारे में उल्टी-सीधी भ्रांतियां फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के भाषणों में केवल आरएसएस की बू आती है। दरअसल, पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर थोपना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मोदी-शाह के राजनीतिक व वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीयों के खिलाफ अंग्रेज़ों और मुस्लिम लीग का साथ दिया। आज भी वो आम भारतीयों के योगदान से बनाए गए ‘कांग्रेस न्याय पत्र’ के खिलाफ मुस्लिम लीग की दुहाई दे रहे हैं। मोदी-शाह के पुरखों ने 1942 में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान, महात्मा गांधी के आह्वान व मौलाना आज़ाद की अध्यक्षता वाले आंदोलन का विरोध किया।
पीएम मोदी के कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'मुस्लिम लीग की छाप' वाला बताने पर खड़गे का जवाब
Posted by
–





Leave a Reply