विश्वास की नींव पर वार्ड का भविष्य संवारेंगे, ‘स्वामी विवेकानंद वार्ड में कांग्रेस की जीत तय, 24×7 जनता की सेवा के लिए तैयार- राहुल तिवारी

Posted by

रायपुर- कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 44 स्वामी विवेकानंद वार्ड राहुल तिवारी ने भारी समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद राहुल तिवारी ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ विकास है।  “जनता का विश्वास जीतकर सेवा करूंगा, विकास ही मेरा लक्ष्य”

राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा –
“मैं जनता का विश्वास जीतने आया हूँ। समाज में मुझे  सेवा का अवसर मिला है, लेकिन अब मैं स्वामी विवेकानंद वार्ड की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहा हूँ। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकास है और इसके लिए मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories