कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते सोमवार जिले के फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के बगल में मौजूद एक खेत में काम कर रहा बुजुर्ग किसान फंस बाढ़ में फंस गया। इस दौरान करीब 20 घंटे तक वह अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे फंसा रहा. आज सुबह SDRF की टीम ने बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। kondagaon Also Read – कलेक्टर के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण बता दें कि 20 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग की हालत पूरी तरह सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुरुजू राम नाग के मुताबिक वह सोमवार को खेत में काम करने गया था, तभी अचानक बारदा नदी का जल जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान वह पहले खेत में रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में गया, लेकिन पानी भरने से झोपड़ी बह गई। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को बुजुर्ग किसान के बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply