जनता की सेवा, गांव का विकास- यही है हमारा विश्वास: मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े

Posted by

सूरजपुर। जिले में ‘गांव चलो अभियान’ के तहत आज ग्राम पंचायत घुईडीह में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आत्मीय मुलाकात कर सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।  कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तिवारी, जनपद सदस्य गौरी सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि ‘हर गांव, हर नागरिक तक विकास की किरण पहुँचाना ही हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।’ उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार विकास के हर आयाम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान इसी दिशा में एक सशक्त पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories