ड्यूटी के दौरान SI की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

Posted by

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ड्यूटी पर तैनात एसआई की तबीयत खराब होने से उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की है। मृतक एसआई का नाम जयराम गंगबर है। जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर जयराम गंगबर बेमेतरा के ग्राम बिरनपुर सहायता केंद्र में पदस्थ थे। आज सुबह वो ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। मौत की खबर के बाद साथी पुलिसकर्मियों में दुख का माहौल है। वहीं, एसआई जयराम गंगबर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories