रायपुर महिला थाने के पास डोडा बेच रहा तस्कर गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। महिला थाने के पास डोडा बेच रहा तस्कर गिरफ्तार हो गया है। कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत महिला थाना के आगे दिवाल किनारे बने लोहे के सीट के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। डोडा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ डोडा लगभग 2.530 किलोग्राम, बिक्री नगदी रकम 1500/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000 / रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 15, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी – शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर पिता शेख अब्दुल कदीर उम्र 42 साल निवासी उद्योग भवन के पीछे मकान नं 549 ब्लाक नंबर 02 काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories