महाविद्यालय में स्टेक होल्डर की बैठक संपन्न

Posted by

राजनांदगांव- कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में IQAC(आंतरिक गुणवत्ता आश्वाशन प्रकोष्ठ) द्वारा स्टेक होल्डर की बैठक को संपन्न किया गया। इस बैठक में महाविद्यालय के संचालकगण, प्राचार्य, मीडिया प्रभारी, भूतपूर्व छात्र एवं विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे। बैठक को संचालित करते हुए सु श्री आभा प्रजापति ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नेक टीम के आगमन से पूर्व तैयारी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्रवेश हेतु सुझाव के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य  डॉ. रचना पाण्डेय जी ने बताया NEP20 के तहत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी चल रही है और उनके लिए रेमेडियल क्लास का भी आयोजन किया जा रहा है। उनके द्वारा पालकों से नेक की तैयारी और नए सत्र में प्रवेश हेतु सुझाव देने के साथ साथ महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा गया। बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यार्थियों के पालकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास और  स्वरोजगार पर जोर देने के लिए कहा गया और इससे संबंधित विभिन्न प्रोग्रामों को आयोजित करने के लिए कहा गया जिससे स्कूल स्तर के विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित हो जिससे वे महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित होंगे। महाविद्यालय के संचालक डॉ. मनीष जैन, और संजय अग्रवाल जी ने संयुक्त रूप से कहा कि महाविद्यालय ने हमेशा विद्यार्थियों के स्वरोजगार पर ध्यान दिया है और आगे भी इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। उनके द्वारा बैठक में पालकों द्वारा नेक की तैयारी, प्रवेश हेतु और अन्य बिंदुओं के लिए दिए गए सुझाव के क्रियान्वयन के लिए आश्वाशन दिया गया। इस बैठक में महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories