नशीली सिरप की सप्लाई, युवक और नाबालिग गिरफ्तार

Posted by

बिलासपुर। पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि झारखंड के मेडिकल व्यवसायी ने दिया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा टीआई निलेश पांडेय बताया कि रविवार को सूचना मिली उर्जा पार्क के पास दो लोग नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुनी बाबा गली सरकंडा निवासी अथर्व सौम्य सिंह (23) और एक नाबालिग को पकड़ लिया। उनके पास बैग में 55 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। इसे जब्त कर दोनों को थाने लाया गया।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारखंड स्थित देवघर के आश्रम ने मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें प्रतिबंधित सिरप सरकंडा निवासी तनु मेश्राम उर्फ भांचा को देने के लिए दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अथर्व को भी गिरफ्तार कर लिया है। इधर सिरप की जब्त और सहयोगियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही आरोपी तनु मेश्राम भाग निकला। पुलिस ने उसके ठिकानों में दबिश दी। लेकिन, वो नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories