स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 1 में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली…

Posted by

 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारियां करने बारिश पूर्व सभी नालो की तले तक पूर्ण सघन सफाई अभियान चलाकर करने के दिये निर्देश।
 
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू एवं एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू की उपस्थिति में पार्षदो जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवागन सहित जोन 1 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो की बैठक लेकर जोन 1 स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
      स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर ने जोन 1 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारिया प्रशासनिक तौर पर जोन 1 के सभी 7 वार्डो में सिटी प्रोफाईल अनुसार अच्छी सफाई करवाकर पार्षदो से समन्वय स्खकर करने के निर्देश दिये है। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने गंदे पानी का सुगम निकास का प्रबंध कायम करने बारिश पूर्व सभी नालो की जोन 1 के सभी 7 वार्डो के क्षेत्र में अभियान पूर्वक तले तक पूर्ण सघन सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर एव जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये है ताकि जोन 1 क्षेत्र में बारिश में किसी भी वार्ड के किसी भी क्षेत्र मोहल्ले में जल के भराय की समस्या का सामना नागरिको को ना करना पड़े। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories