शहीदों के परिवारवालों ने किया प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इन 6 सूत्रीय माँगो को लेकर प्रदर्शन…

Posted by

रायपुर :- राजधानी में शहीद परिवार आज से बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं. शहीद जवानों के सम्मान के लिए प्रदेशभर के शहीद परिवार यह हड़ताल कर रहे हैं. शहीद परिवार संघ के अध्यक्ष शंभू राम साहू ने बताया कि लगातार माँग करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं.

 
इन 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल :-
1. राज्य में संचालित शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में शहीदों के बच्चों के लिए सीट आरक्षण एवं नि:शुल्क स्नातक तक शिक्षा दी जाए.
2. पुलिस भर्ती में आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक एवं अन्य शासकीय पदों पर शहीदों के बच्चों के लिए सीट आरक्षित किया जाए.
3. नक्सल घटना में शहीद हुए जवान के आश्रितों को जो पेंशन से वंचित हैं, जैसे सहायक आरक्षक, आरक्षक, APO, गोपनीय सैनिक वर्ग के शहीद के परिजन को पेंशन दी जाए.
4. शहीद जवान के पैतृक गांव में स्मृति चिन्ह के रूप में शहीद स्मारक बनाया जाए.
5. शहीद परिवारों को आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जाए.
6. इसके अलावा शहीद परिवार के कल्याण के लिए आयोग का गठन किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories