रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा गुढ़ियारी के 3500 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियानपूर्वक करवाया गया। गुढ़ियारी के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात ओवर हेड टैंक की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चेम्बरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। गुढ़ियारी के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply