वॉटर प्यूरिफायर रिपेयरिंग करने वाले चोर निकले, खमतराई से चुराए थे बाइक

Posted by

रायपुर। वॉटर प्यूरिफायर रिपेयरिंग करने वाले चोर निकले, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई निवासी निखिल नायडु द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनके माँ के नाम से पंजीकृत मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 कमांक सीजी 04 PV 2263 को दिनांक 06.04.2025 रात्रि लगभग 10.30 बजे घर के पास खड़ी कर सो गया था, सुबह देखने पर उक्त मोटर साकयल खड़े किये स्थान पर नही था, किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 336/2025 धारा-303 (2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।   विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली की 02 व्यक्ति खमतराई ओव्हर ब्रिज के पास एक मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 सीसी लाल काले रंग की है बताकर जिसे बेचना है की सूचना पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उक्त वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। गाड़ी नम्बर पूछने पर सीजी 04 PV 2263 को अपने पास रखना बताये। उक्त मोटर सायकल को शिवानंद नगर खमतराई से चोरी कर ले जाना और अपने किराये के मकान पर रखना बताया। जिसपर आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल होण्डा एसपी 125 कमांक सीजी 04 PV 2263 कीमती 25,000 रू. को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी – 01. संदीप बिसेन पिता प्रभु दयाल बिसेन उम्र 25 साल साकिन ग्राम दौन्दीवाड़ा थाना अरी जिला सिवनी मध्यप्रदेश, हाल पता शीतला भवन के पास साहू का मकान मुर्राभट्टा थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर। 02. मयूर टेमरे पिता दशरथ टेमरे उम्र 27 साल साकिन ग्राम इन्दौरी थाना बरघाट जिला सिवनी मध्यप्रदेश हाल पता शीतला भवन के पास साहू का मकान मुर्रोभट्टा थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories