देवेंद्र नगर से तीन फ्रॉड गिरफ्तार, जांजगीर में ठगी कर छिपे हुए थे राजधानी में

Posted by

जांजगीर-चांपा। जिले में नमो एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, देवेंद्र नगर रायपुर द्वारा मछली और मोती पालन के नाम पर किसानों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम तिलाई निवासी देव प्रसाद सहित छह किसानों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, और अभिजीत बंछोर ने मछली और मोती पालन के जरिए अच्छी आमदनी और लोन में 60त्न सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इस बहाने इनसे कुल 3 लाख 28 हजार रुपये की रकम वसूल ली गई।  किसानों का कहना है कि महीनों बीतने के बाद न तो उन्हें वादा किया गया लोन मिला और न ही उनकी राशि वापस की गई। जब किसान रायपुर जाकर अपने पैसे वापस मांगने गए, तो आरोपी उन्हें गोलमोल जवाब देकर टालते रहे। सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मछली और मोती पालन के नाम पर ठगी करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, और अभिजीत बंछोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories