ज्वेलर से 60 लाख की लूट, तीन बदमाशों ने लूटे सोने के आभूषण

Posted by

रायगढ़/राउरकेला।  शहर के ज्वेलर को चाकू मारकर 60 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। घायल स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


शुक्रवार सुबह राउरकेला रेलवे कॉलोनी में काली मंदिर के पास वारदात हुई। प्रदीप कुमार सोनी कोलकाता से सोने के आभूषण लेकर बसंती कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। राउरकेला के ओल्ड टैक्सी स्टैंड में पीसी ज्वेलरी के प्रदीप सोनी आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन पहुंचे।

घटना तब हुई जब वह दुकान के एक अन्य कर्मचारी के साथ बैग में सोना लेकर स्कूटर से बसंती कॉलोनी स्थित घर जा रहा था। रेलवे कॉलोनी में काली मंदिर के पास तीन लोगों ने उसे रोका और चाकू मार दिया। इसके बाद सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी देने पर प्लांट साइट पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। रायगढ़ में भी आरोपियों की तलाश की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories