केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजापुर में NEET-CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की

Posted by

बीजापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजापुर में NEET-CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। बता दें कि उनके बीजापुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया । केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्यवान को लेकर चर्चा किया।

 
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों एवं केंद्र सरकार के महत्वकांछी योजनाओ के क्रियान्यवान की समीक्षा की एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली । विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल किये जाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में विभिन्न चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories