रायपुर। रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र के चंडी नगर में रहने वाले युवक कुलेश्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक के हाथ में पिस्टल है, जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है और दबंगई भरे अंदाज में कह रहा है – "खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास।" वीडियो किसी अंधेरे मैदान में बनाया गया है और साफ दिख रहा है कि युवक ने इसे कैमरे के सामने खुद बनवाया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। फिलहाल पंडरी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, वीडियो में कुलेश्वर नाम का युवक है। जो दलदल सिवनी के चंडी नगर का रहने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक किसी अंधेरे मैदानी जगह में खड़ा है। उसके हाथ में एक पिस्टल है जिसे वह बार-बार रीलोड कर रहा है। इस दौरान युवक का रहा है कि इसी को बोलते हैं क्या 9mm, शहर में…भाई लोग। खट्ट से ट्रिगर दबा और खेल खल्लास। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह कैमरे के सामने अपना वीडियो बनवा रहा है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply