विधायक पुरन्दर मिश्रा की उपस्थिति में आंध्र एसोसिएशन का गोल्डन जुबली समारोह संपन्न…

Posted by

 

रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में विगत संध्या रविवार को आंध्र एसोसिएशन का गोल्डन जुबली समारोह श्री बालाजी विद्या मंदिर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
 
इस विशेष अवसर पर संस्था की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं निरंतर सेवा भावना का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने मिलकर इस ऐतिहासिक पड़ाव को यादगार बनाया।
 
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में आंध्र एसोसिएशन के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 50 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का आंकड़ा नहीं, बल्कि संस्कार, समर्पण और समाज सेवा की एक प्रेरक गाथा है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
 
इस दौरान श्री जी स्वामी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां समाज की एकता, संस्कृति और निरंतर प्रगति का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories