विधि रत्न से सम्मानित हुए अधिवक्तागण

Posted by

 रायपुर। सामाजिक जीवन में अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ ने एक कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन हाल में किया। साथ ही विधि के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को विधि रत्न से सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण देते हुए सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रमुख डॉ. उदयभान सिंह चौहान ने कहा, “हमारी संस्था समाज के हर वर्ग को जोड़ने और उनके बीच समन्वय करने का काम कर रही है ।

 
सबको न्याय दिलाने का कार्य अधिवक्ता करते हैं उनका स्वागत और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी संघ के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने अपने उद्बोधन में कहा, “अधिवक्ताओं का सामाजिक और पारिवारिक जीवन बहुत कठिनाइयों भरा होता है पीड़ितों को न्याय दिलाना, लोगों की समस्याओं को दूर करना और लोगों मुसीबत से बचाने का काम अधिवक्तागण करते है।”
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप नारायण सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा, “अधिवक्ता समाज के अभिन्न अंग हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य करते है, अधिवक्ताओं का सामाजिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है अधिवक्ता के बिना न्याय व्यवस्था का सुचारु रूप से संचालन नहीं किया जा सकता।” विशिष्ट अतिथि विधि सलाहकार नेहा गुप्ता ने कहा, “हम सभी को मिलकर न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि सबको सरल और सुलभ रूप से न्याय कैसे मिले इस पर काम करने की आवश्यकता है।
 
ज़िला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र ज़िला अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष, किशोर ताम्रकार, के. पी. निषाद, भगवानू नायक, उमाकांत मिश्रा, विश्व वंदनी पांडे, देवनारायण सिन्हा, अधिवक्ता स्मिता पांडे, शोभा सोनी, उर्वशी घोष, शिल्पी प्रधान, विनोद श्रॉफ, अंकुर दीप, विवेक तनवानी, सुनील सेन, दाऊलाल साहू,एल .मारकंडे श्रद्धा जांगड़े, तापस घोष, देवेश शर्मा, पारस नायक अधिवक्ता गण सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यजीत साहू ने और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories