रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27% वोटिंग हो चुकी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों में कतार लगी है। मतदाताओं में गजब का उत्साह है। पेंड्रा में बारात निकलने से पहले पोलिंग बूथ पहुंचकर दूल्हे ने वोट डाला। नारायणपुर के फारसागुड़ा में मंत्री केदार कश्यप ने भी मतदान किया है। पेंड्रा में वोटिंग के बाद मतदाताओं को RO-ARO ने पौधा भेंट किया। बिलासपुर के बिल्हा, मैनपाट और सूरजपुर में भी लोग कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के सेलूद, कौही, अचानपुर, धमना, खुड़मुड़ी में भी मतदान हो रहा है। सुबह से भी मतदान केंद्रों में वोटर्स की लाइन लगी है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। सुबह व्हीलचेयर से दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची। बारात निकलने से पहले पेंड्रा के सकोला स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर ऋषभ श्रीवास्तव ने मतदान किया।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply