महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ का पर्व: पति की लंबी उम्र की कामना की, चांद दिखने के बाद खोला व्रत

Posted by

रायपुर।  आनंद विहार कॉलोनी मोवा में सुहागिनों ने चांद देखने के बाद पति का दीदार कर निर्जला व्रत तोड़ा लंबी उम्र की कामना की  करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां नव विवाहिताओं ने विशेष तैयारी की। सुबह से ही महिलाएं पूजा-पाठ की सामग्री तैयार करने में जुट गईं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर देर शाम सोलह श्रृंगार कर अपने चांद का दीदार किया। चांद के निकलते ही उन्होंने पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा इस तरह से यह परंपरा अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब पुरुष भी बढ़-चढक़र इसमें हिस्सा लेने लगे हैं। इस अवसर पर शहर में जमकर आतिशबाजी भी हुई, जिससे वातावरण में उत्साह का माहौल बना रहा।

महिलाओं में व्रत को लेकर दिखा उत्साह
 
मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई। सुुंदर परिधानों में सजी महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। करवाचौथ व्रत पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने इसके लिए खूब खरीदारी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories