सारंगढ़ बिलाईगढ़। कार्यालय आबकारी आयुक्त रायपुर द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य की मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता परिसर में आहाता संचालन हेतु निविदा अनुज्ञप्ति जारी की है जो विभाग के वेबसाईट एक्साइज डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन के रिसेंट पोस्ट और राज्य शासन के वेबसाईट सीजी डॉट स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन के टेंडर में उपलब्ध है, जिसमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की 20 देशी, विदेशी मदिरा दुकानों के लिए अहाता के इच्छुक व्यक्ति या फर्म निविदा कर सकते है। इस निविदा के लिए 11 अप्रैल की संध्या 05 बजे तक आवेदन कर सकते है। निविदा जमा करते समय प्रति अहाता पांच हजार रूपये की प्रोसेस फीस की राशि एवं निविदा राशि के 5 प्रतिशत के समतुल्य राशि अर्नेस्ट मनी (ई.एम.डी.) ऑनलाईन फण्ड ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत जमा करना होगा। निविदादाताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कार्यालय आबकारी आयुक्त. छ.ग. रायपुर की ऑनलाईन नंबर 0771-2512609 जारी किया गया है। अधिक जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) से प्राप्त किया जा सकेगा। अहाता आबंटन हेतु उम्मीदवारों का चयन 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे ऑनलाईन मोड पर किया जायेगा।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply