खाई में गिरा युवक, हालत नाजुक

Posted by

छिंदवाड़ा। पचमढ़ी के महादेव मेले में गया एक तीर्थयात्री पहाड़ी से नीचे गिर गया। युवक का नाम नरेंद्र उइके बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग 30 साल है। युवक ग्राम निशान थाना तामिया का रहने वाला है। महादेव मेले से लौटते समय युवक पहाड़ी से गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे तामिया चिकित्सालय से छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। युवक का इलाज किया जा रहा है। युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा महादेव मेला गया था, वहां से लौटते वक्त वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। युवक नशे में धुत था। नशे की वजह से वह खाई में जा गिरा। घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories