अनुशासनहीनता पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दो टीआई पर जुर्माना और दो कांस्टेबल का इंक्रीमेंट ब्रेक

भिलाई। एसएसपी विजय अग्रवाल ने दो टीआई पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। दो कांस्टेबल का एक वेतन वृद्धि एक वर्ष के लिए ब्रेक करने की सजा सुनाई है।डीआईजी विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई के तत्कालीन और वर्तमान टीआई को एक-एक हजार का अर्थदंड लगाया है। इसके साथ थाने के दो प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा और सुभाष जाटव का आगामी एक वेतन वृद्धि जो देय है एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। दोनों टीआई समेत चारो पुलिसकर्मियों पर सीएसपी छावनी के सजा प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

1 जून से 10 जुलाई 2026 के बीच, 40 दिनों तक सीएसपी कार्यालय रोजनामचा नहीं भेजा गया। इसे शासकीय कार्य में लापरवाही, उदासीनता और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता बरतना माना गया है। जांच में पाया गया कि दोनों प्रधान आरक्षकों ने रोजनामचा अपूर्ण रखा था। साथ में समय पर सीएसपी कार्यालय तक नहीं पहुंचाया। स्पष्टीकरण और स्मरण पत्र जारी होने के बाद भी कार्य में कोई रुचि नहीं ली।तत्कालीन टीआई अंबर सिंह और वर्तमान टीआई विजय यादव ने पर्यवेक्षीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन न करते हुए रोजनामचा समय-सीमा में भेजना सुनिश्चित नहीं कराया गया तथा कारण बताओ नोटिस की पावती प्राप्त करने के बाद भी कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। लिहाजा दोनों थानेदार पर एक-एक हजार का अर्थदंड लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *