लोक जगत, रायपुर। एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स रायपुर कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत लालपुर ओव्हरब्रिज के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मंगल हरिजन एवं भीमराज तांडी निवासी उड़ीसा बताया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी मंगल हरिजन एवं भीमराज तांडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18.330 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 9,16,500 रूपये एवं 02 नग मोबाईल जुमला कीमती लगभग 9,36,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 852/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लाना बताया गया है। टीम द्वारा आरोपियों से गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर END-TO-END कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी –
भीमराज तांडी पिता टिकनू तांडी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सालेकेला थाना बुढ़ेन जिला नवापारा उडीसा।
मंगल हरिजन पिता मोती लाल हरिजन उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सालेकेला थाना बुढ़ेन जिला नवापारा उडीसा।







Leave a Reply